`फरिश्ते बनिए 

आप घायलों को अस्पताल पहुंचाए , इलाज का सारा खर्चा हम देंगे | 

दिल्ली सरकार रोड एक्सीडेंट पीड़ित के इलाज का सारा खर्च उठाती हे | 

दिल्ली सरकार की फरिश्ते पहल के अंतर्गत :

एक्सीडेंट होने पर आप पीड़ित को तुरंत सबसे नजदीकी हॉस्पिताल में पहुंचाए , चाहे  वो कितने भी बड़ा या महंगा अस्पताल क्यों न हो | जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचाया जायेगा, उसके बचने की संभावना उतनी ज्यादा होती हैं | दिल्ली सरकार पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च उठायेगी | हमारे लिए हर जान कीमती है |


इस पहल का लाभ दिल्ली शहर में होने वाले किसी भी एक्सीडेन्ट के पीड़ित को मिलेगा | मदद करने वाले को पुरस्कृत कर फरिश्ते प्रमाण पत्र दिया जाएगा | दिल्ली के किसी भी हॉस्पिटल में बिना किसी पूछताछ के एडमिट किया जाएगा |